What to do if name is removed from BPL list?
राशन कार्ड में नाम कट गया है क्या करें : खाद्य विभाग द्वारा समय – समय पर राशन कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाता है। जिसमें ऐसे सभी राशन कार्ड धारकों का नाम लिस्ट से हटाया जाता है जो राशन कार्ड हेतु अपात्र है और फिर भी उनका राशन कार्ड बन गया है। लेकिन कभी ऐसा भी होता है कुछ परिवार समय पर वेरफिकेशन नहीं करवा पाते या जरुरी दस्तावेजों को जमा नहीं कर पाते जिसके कारण उनका नाम राशन कार्ड से हट जाता है।
राशन कार्ड से नाम कट जाने के बाद क्या करना चाहिए इसकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं है। जिसके कारण पात्र होते हुए भी वे परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित हो जाते है। लेकिन अगर आप पात्र है और किसी त्रुटि वश आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है तो आप फिर से जुड़वा सकते है। चलिए यहाँ आपको राशन कार्ड में नाम कट गया है तो क्या करें इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताते है।
